ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

अनूपपुर में कोयले की खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों ने खदान का किया घेराव

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत राजनगर में ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्टिंग से अजय कोल नाम के युवक की मौत हो गई है। कोयला खदान में  युवक कार्यरत था। परिजनों द्वारा मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर शव को खदान में रखकर घेराव किया गया था, जिसके बाद कॉलरी प्रबंधन और जिला प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

 जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया ,जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। युवक की मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिसपर तत्काल राहत राशि के तौर पर उनको 1 लाख 50 हजार रुपए दिए गए हैं। एसडीओपी अनूपपुर ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले को संज्ञान में लेकर मार्ग कायम कर लिया गया है, विवेचना के अनुसार लापरवाही बरतने वाले और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button