ब्रेकिंग
Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द...
खेल

मोईन खान के बेटे आजम खान ने ऊलटा बल्ला पकड़कर लिया रन

नई दिल्ली : पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान तब रोचक घटनाक्रम सामने आया जब 21 साल के बल्लेबाज आजम खान ऊलटा बल्ला पकड़े रन पूरा करते हुए नजर आए। हुआ दूरअसल यूं कि कराची किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए थे। ग्लेडिएटर जब पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत खराब रही। इसके बाद सरफराज अहमद के साथ आजम खान ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। आजम ने 46 रन बनाए जिसकी बदौलत उनकी टीम कराची को हराने में सफल रही।

Faizan Rasul@FaizanRasul11

If you hold the bat upside down, you get to the crease early
The Legend Azam Khan

Embedded video

See Faizan Rasul’s other Tweets
वहीं, मैच के दौरान एक स्थिति ऐसी भी आई जब दूसरे रन लेने की कोशिश में आजम खान बीच क्रीज पर रुक गए। जब उन्हें लगा कि वह रन आऊट हो सकते हैं तो वह फटाफट क्रीज की ओर भागे और हड़बड़ाहट में बल्ला ड्रैग कर दिया। आजम को पता ही नहीं चला कि उन्होंने बल्ले को ऊलटा पकड़कर रखा है। घटनाक्रम की वीडियो वायरल होते ही क्रिकेट फैंस ने भी इसपर जमकर मजे लिए। कइयों ने लिखा- लगता है मोईन खान के बेटे ने बैट को नए तरीके से पकडऩे का तरीका ढूंढा है।

रमीज राजा ने भी लिए मजे
वहीं, आजम खान से जुड़े इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तानी कमेंटेटर रमीज राजा भी मजे लेते हुए दिखे। आजम खान को उनकी पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच चुना गया था। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रमीज राजा ने 21 साल के आजम खान पर कहा- मैं तुमसे वादा करता हूं कि अगर तुम मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेकर आए मैं तुम्हें पिक करूंगा। हालांकि इसके लिए मुझे जिम में कुछ कसरत करने की जरूरत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button