ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

चार पार्किंग की दरें तय, घंटों के हिसाब से शुल्क वसूलेगा निगम

ग्वालियर। दीपावली के त्योहार के अवसर पर बाजारों में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने चार स्थानों पर पेड पार्किंग की शुरुआत कर दी है। निगमायुक्त अमन वैष्णव ने एक आदेश जारी कर इन पार्किंगों में दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े करने की दरें भी तय कर दी हैं। इनमें घंटों के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। निगमायुक्त ने इन पार्किंगों के संचालन के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

इसके अलावा तीन दिन के अंदर सात आन रोड पार्किंग शुरू करने के लिए भी आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम द्वारा राजपायगा मल्टीलेवल पार्किंग में दोपहिया, हुजरात मार्केट में दो और चार पहिया, गजराराजा स्कूल के पास स्थित निगम मार्केट के तलघर में दोपहिया और शुक्ला सुगंध से शिवाजी मेडिकल महाराज बाड़ा तक दोपहिया वाहन खड़े कराए जाएंगे। इन पार्किंग में साइकिल के लिए चार घंटे तक निश्शुल्क, चार से 12 घंटे 10 रुपये और 12 से 24 घंटे के 15 रुपये लिए जाएंगे।

साइकिल के मासिक 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दोपहिया वाहनों से चार घंटे तक 10, 12 घंटे तक 20 और 24 घंटे तक 40 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। मासिक शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। चार पहिया वाहनों के लिए चार घंटे तक 30, 12 घंटे तक 60 और 24 घंटे के 120 रुपये लिए जाएंगे। मासिक शुल्क 1500 रुपये रहेगा।

इसके अलावा निगमायुक्त ने जिला न्यायालय इंदरगंज पर चार पहिया, धर्मशाला से रेजीडेंसी होटल जयेंद्रगंज चौराहा तक दोपहिया, जैन मंदिर से कलरबार तक दोपहिया, अलंकार होटल हास्पिटल रोड पर चार पहिया, नाट्य मंदिर के पास हास्पिटल रोड पर चार पहिया, हास्पिटल बाउंड्री से राजपायगा तिराहा तक दोपहिया, दर्जीओली अग्रसेन काम्प्लेक्स के सामने चार और दोपहिया वाहन पार्किंग तीन दिन के अंदर शुरू कराने के लिए बेरीकेडिंग, मार्किंग, पार्किंग बोर्ड और शुल्क की सूची आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगी दो पार्किंग की अनुमति

इसके साथ ही निगमायुक्त ने कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र लिखकर महाराज बाड़ा के पास में खासगी बाजार स्थित दूरसंचार विभाग के कार्यालय के मैदान तथा गजराराजा स्कूल के मैदान में भी वाहन पार्किंग कराने की अनुमति मांगी है। पत्र में निगमायुक्त ने हवाला दिया है कि त्योहारों को देखते हुए महाराज बाड़ा के आसपास वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए इन मैदानों का चयन किया गया है। यहां 50 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान है।

Related Articles

Back to top button