ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मध्यप्रदेश

जिंदा है अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी, केयरटेकर बबली ने मौत की खबरों का किया खंडन

भोपाल: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की खबरों को उनकी केयर टेकर ने अफवाह बताया है। बबली ने कहा कि इंदिरा भादुड़ी बिल्कुल स्वस्थ हैं। रीड की हड्डी में प्रॉब्लम के चलते हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाल ही में उन्होंने लंच किया है। मीडिया में चल रही इंदिरा बच्चन के निधन की खबर का छोटी बेटी रीता ने भी खंडन किया है। इंदिरा भादुड़ी की छोटी बेटी रीता आंचल अपार्टमेंट पहुंची हैं।

बता दें कि नानी की तबियत खराब होने पर एक्टर अभिषेक बच्चन देर रात भोपाल पहुंच गए थे और बुधवार दोपहर जया बच्चन भी भोपाल पहुंच चुकी है। इसी वजह से इंदिरा भादुड़ी के निधन की खबर उड़ी। जिसे उनकी बेटी और केयर टेकर ने इंकार किया है।

आपको बता दे कि भोपाल महानायक अमिताभ बच्चन का ससुराल है। इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं। इंदिरा भादुड़ी के पति तरुण भादुड़ी पत्रकार और लेखक थे। उन्होंने कई अखबारों में काम भी किया था। उनके पति तरुण भादुड़ी का 1996 में निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button