ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
मध्यप्रदेश

बिन्नू रानी से बोले सीएम डॉ. मोहन यादव- ‘आपको देखकर डर लग रहा है…’, हंस पड़े लोग

छतरपुर। छतरपुर जिले के ईशानगर क्षेत्र की ‘बिन्नू रानी’ के बुंदेली वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं। वह मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंची। जहां बिन्नू रानी ने अपनी बुंदेलखंडी भाषा से खूब गुदगुदाया। बिन्नू रानी की बातें सुनकर मुख्यमंत्री हंसते रहे।

आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने बिन्नू रानी की शिक्षा का जिम्मा भी उठाया है। ‘बिन्नू रानी जी’ के नाम से मशहूर दीपा यादव अभी 12 साल की है और सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा है। छतरपुर की बिन्नू रानी जी ने 10 माह पहले वीडियो बनाना शुरू किए थे। वह अब तक करीब 300 वीडियो अपलोड कर चुकी है। जिन पर लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों में व्यूज आ चुके हैं।

बिन्नू रानी ने जब सीएम डॉ. मोहन यादव से पूछा कि क्या आप हमें देखते हो, तो सीएम ने कहा आपको देखकर डर लग रहा है।

सीएम और बिन्नू रानी की बातचीत

वीडियो में बिन्नू रानी अपने अंदाज में ‘हैलो गाइज…’ करके शुरुआत करती हैं। इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास की तारीफ करती हैं। इसके बाद वे सीएम डॉ. मोहन यादव से बात शुरू करती हैं और उनसे अपने वीडियो के बारे में सवाल पूछती हैं।

सीएम से वे कहती हैं कि क्या हमारे वीडियो आप देखते हैं, तो वो कहते हैं आपको देखकर डर लग रहा है। वहां मौजूद सभी लोग इस बार हंस पड़ते हैं। इसे बाद वे सीएम से कहती है कि वीडियो देखने वालों को लाइक, शेयर और फॉलो करने को कहती हैं। सीएम इस बीच कहते हैं कि ‘अरे डराकर क्यों बोल रही हो….’, इसके बाद फिर सभी हंस पड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर बिन्नू रानी और सीएम डॉ. मोहन यादव का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर बिन्नू रानी को आशीर्वाद दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके बुंदेली अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह से भी की थी मुलाकात

कुछ समय पहले बिन्नू रानी ने इसी तरह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ भी मुलाकात की थी। उस समय भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। उस दौरान दिग्विजय सिंह से भी बिन्नू रानी ने इसी अंदाज में बात की थी।

Related Articles

Back to top button