ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

दिल्लीः हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्लीः दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मसले पर सोमवार को उत्तर पूर्वी जिलों में भड़की हिंसा को देखते हुए मंगलवार को सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहेंगे तथा इनमें आयोजित होनी वाली परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। इस बीच दिल्ली सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से प्रभावित इलाकों में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
PunjabKesari

दिल्ली के शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी जिलों में मंगलवार को स्कूलों की गृह परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा,‘‘बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में मैंने निशंक जी से बात की है कि इस जिले में आज की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी जाए।”
PunjabKesari
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेड कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत बेहद दु:खदायी है। वो भी हम सब में से एक थे। कृपया हिंसा त्याग दीजिए। इससे किसी का फ़ायदा नहीं। शांति से ही सभी समस्याओं का हल निकलेगा।”
PunjabKesari
केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा,‘‘मैंने अभी उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि और पुलिस फ़ोर्स भेजी जा रही है। किसी के भी द्वारा हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरी सभी लोगों से विनती है कि कृपया शांति बनाए रखें। हिंसा से कोई समाधान नहीं निकलेगा।” गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी जिले के मौजपुर में सीएए विरोधियों एवं समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button