ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

दिल्ली हिंसा पर केजरीवाल ने बुलाई बैठक, बोले- हालात को लेकर चिंतित हूं

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर चिंता जताते हुए मंगलवार को बैठक बुलाई है। बैठक से पहले केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों के हालात को लेकर चिंतित हूं, सभी से हिंसा छोड़ने की अपील करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों के सभी दलों के विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करूंगा।

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को हुई हिंसा में तीन दमकल कर्मी घायल हो गए। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उन्हें हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली से करीब 45 फोन किए गए थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को फोन पर आगजनी की सूचना मिलने पर जब कर्मी मौके पर पहुंचे थे तो प्रदर्शकारियों ने दमकल की एक गाड़ी पर पथराव किया और अन्य को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन दमकल कर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया था। हिंसा में एक हैड कॉन्स्टेबल और चार अन्य लोगों की मौत हो गई जबकि अर्द्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button