ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

कभी ट्रंप ने भी बनवाया था अपना ‘ताजमहल’, लेकिन नहीं बन पाए शाहजहां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार किया।  7वीं सदी के मुगल काल के मकबरे को देखकर वह आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में ताजमहल को ‘‘भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की धरोहर” करार दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के पास खुद का भी एक ताजमहल था। हालांकि वह कभी शाहजहां नहीं बन सके।

दरअसल ट्रंप ने 30 साल पहले 1990 में अमेरिका के न्यूजर्सी में दुनिया का सबसे बेहतरीन ताजमहल कसीनो और रिजॉर्ट बनाया था, जिसे वह दुनिया का 8वां अजूबा भी कहते थे। करीब 24 सालों तक ट्रंप की कंपनी ने इस कसीनो को सफलता के साथ चलाया लेकिन 2014 में कई फाइनेंशियल दिक्कतें सामने आना शुरू हो गईं और इसे बंद करना पड़ा। 2016 में बंद हुए इस कसीनो को एक मार्च 2017 को सेमिनोल ट्राइब ऑफ फ्लोरिडा ने हार्ड रॉक इंटरनेशनल ब्रांड के अंतर्गत दोबारा शुरू किया।

जब सेमिनोल कंपनी के साथ इस ताज होटल को बेचने का करार हुआ, तो ट्रंप ने इसे आर्ट ऑफ डील बताया था। डील के वक्त ताजमहल होटल 25.19 हजार करोड़ रुपए के घाटे में था। इस होटल की देखरेख उनकी पैरेंटल कंपनी ट्रम्प इंटरटेनमेंट रिजॉर्ट्स के जिम्मे थी। तब यह कंपनी दिवालिया हो गई थी। बता दें कि ये कसीनो अपने आकार में भी अमेरिका के सबसे बड़े कसीनो में से एक है। करीब 15 हजार वर्ग मीटर में बने इस कसीनो में 1900 से ज्यादा कमरे हैं। हर कमरे की बनावट और साज-सज्जा ताजमहल की तर्ज पर की गई है।बता दें कि भारत दौरे में आए ट्रंप ने अपनी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताज परिसर का भ्रमण किया। टूरिस्ट गाइड ने उन्हें ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी। ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध ‘डायना बेंच’ पर बैठकर यादगार तस्वीर भी खिंचवाई। यह पहली बार है कि जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई।ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने पति जैरेड कुशनर के संग डायना बेंच के पास तस्वीर खिंचवाई।

ट्रंप परिवार लगभग एक घण्टे तक स्मारक में रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्वी गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। फोरकोर्ट पर गोल्फ कोर्ट से उतरकर वे रॉयल गेट, गार्डन, सेण्ट्रल टैंक, चमेली फर्श, मुख्य मकबरे तक गए। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर उन्होंने दुनिया के इस अजूबे को देखा। इस दौरान ट्रंप ने विजिटर बुक में अपनी टिप्पणी में लिखा, ‘‘ताजमहल भारत की विविध संस्कृति की धरोहर।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button