ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा... Katrina Kaif Comeback: मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री? US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू... Gold and Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके... Low Budget Home Decor Ideas: घर को बनाएं एस्थेटिक और स्टाइलिश; कम बजट में अपनाएं ये शानदार तरीके Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सब-वे; शिवाजी स्टेडियम से राजीव चौक की दूरी होगी आसा...
दिल्ली/NCR

केजरीवाल का मिशन एजुकेशन रहेगा जारी… CM आतिशी ने किया वर्ल्ड क्लास स्कूल का शिलान्यास

दिल्ली सरकार ने मटियाला विधानसभा के द्वारका सेक्टर-19 में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बनाने का ऐलान किया है. शुक्रवार को सीएम आतिशी ने इसका शिलान्यास किया. जानकारी के मुताबिक यह स्कूल 104 कमरे, 6 अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी, लिफ्ट, शानदार एम्फीथिएटर,बास्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट से लैस होगा. दिल्ली सरकार ने कहा है कि स्कूल सालभर में बनकर तैयार हो जाएगा. अंबरहई, कुतुब विहार, सरिता विहार, पोचमपुर, भगत सिंह एनक्लेव सहित आसपास के हजारों बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास एजुकेशन हब बनेगा. इस अवसर पर स्थानीय विधायक गुलाब सिंह ‘मटियाला’ और अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे.

दिल्ली में पहले स्कूल बदहाल थे

सीएम आतिशी ने कहा कि 2015 तक दिल्ली में सरकारी स्कूल बदहाल थे, स्कूलों में शिक्षक नहीं होते थे, बच्चे टाटपट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर थे. 2015 तक दिल्ली में सरकारी स्कूल बदहाल होते थे. ये सरकारी स्कूल टीन-टप्पर में चलते थे. स्कूल के अंदर घुसते ही सबसे पहले टॉयलेट की बदबू आती थी. क्लासरूम की कमी के कारण बच्चे टॉयलेट के बाहर टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर थे. क्लासरूम में टेबल-कुर्सियां नहीं होती थी, लाइटें-खिड़कियां टूटी होती थी.

2015 के बाद दिल्ली में शिक्षा क्रांति

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ़ कहा नहीं बल्कि एक के बाद एक हर सपने को पूरा करने के लिए कदम भी बढ़ाये. 2015 में दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने शिक्षा के अपने बजट को दोगुना किया. अपने सरकार के कुल बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर लगाया. बड़ी संख्या में स्कूलों में बिल्डिंग बनने शुरू हुए, क्लासरूम्स बने.

उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारो में जहां सिर्फ़ नेता विदेश दौरों पर जाया करते थे. अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी , सिंगापुर में शानदार ट्रेनिंग के लिए भेजा गया.0

Related Articles

Back to top button