ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
उत्तरप्रदेश

राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं… महाराष्ट्र में गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कसनी भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर में नतीजे आएंगे. इससे पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में खींचतान चल रही है, जहां महाविकास अघाड़ी ने बुधवार को ऐलान किया था कि 288 सीटों के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है और 85-85 सीटों पर बात बनी है. अब अखिलेश यादव का गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं है.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव कितनी सीटों पर लड़ा जाएगा. यह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे, जहां संगठन होगा और पहले कोशिश करेंगे कि हम लोग गठबंधन में रहें. अगर हमें गठबंधन में नहीं रख जाएगा, तो हम वहीं पर चुनाव लड़ेंगे. जहां हमारी पार्टी को वोट मिलेगा और जहां हम मजबूत होंगे.

राजनीति में त्याग की जगह नहीं

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां से लड़ेंगे जहां संगठन हैं, जहां हमारी पार्टी को वोट मिलेगा और जिससे की गठबंधन को नुकसान न हो लेकिन इस बात को समझना चाहिए कि राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं है. अखिलेश यादव ने अपनी “राजनीति की त्याग कोई जगह नहीं है” वाली बात को कई बार दोहराया. अब ऐसे में देखना होगा कि सीट बंटवारे को लेकर क्या रणनीति बनती है और सपा गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेगी या अलग.

“5 नहीं तो 25 सीटों पर लड़ेंगे”

दरअसल सपा नेता अबू आजमी ने महाविकास अघाड़ी से महाराष्ट्र में 5 सीटों की मांग की थी, लेकिन 26 अक्टूबर को अबू आजमी के डिमांड वाली पांच में से तीन सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, जिन सीटों की मांग अबू आजमी ने की थी. उनमें धुले सिटी, भिवंडी पूर्व, मानखुर्द, भिवंडी पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल सीटें शामिल थीं. इसके बाद अबू आजमी ने ऐलान करते हुए कहा था कि अगर 5 सीटें नहीं मिली, तो वह पूरी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

Related Articles

Back to top button