ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
टेक्नोलॉजी

चीन का बड़ा कमाल! अब स्मार्टफोन से ही पता चल जाएगा न्यूक्लियर रेडिएशन

न्यूक्लियर रेडिएशन का पता लगाने के लिए अब बड़े सिस्टम की जरूरत नहीं है. चीन ने इस काम को काफी आसान बना दिया है. पड़ोसी देश ने एक ऐसी चिप बनाई है, जो न्यूक्लियर रेडिएशन का पता लगा सकती है. इस चिप को स्मार्टफोन में लगाया जा सकता है, जिसके बाद आपका फोन न्यूक्लियर रेडिएशन डिटेक्टर बन जाएगा. चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन (CNNC) एक सरकारी कंपनी है, जिसने इस चिप को बनाया है. सीएनएनसी ने इस चिप का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने का ऐलान किया है.

चाइनीज मीडिया के मुताबिक, सीएनएनसी की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी एक्स-रे और गामा रेडिएशन का पता लगा सकती है. इस बारे में कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. आइए जानते हैं कि यह चिप एक स्मार्टफोन को न्यूक्लियर रेडिएशन डिटेक्टर कैसे बना देती है.

न्यूक्लियर रेडिएशन डिटेक्टर चिप की खासियत

सीएनएनसी ने जो चिप डेवलप की है वो एक्सरे और गामा रेडिएशन के डोज रेट को माप सकती है. इससे 100 नैनोसीवर्ट/घंटा से लेकर 10 मिलीसीवर्ट/घंटा तक की रेंज में रेडिएशन को मापा जा सकता है.

इतनी बड़ी रेंज इसे रेडिएशन डोज की निगरानी के लिए अलग-अलग माहौल में इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन बनाती है. इनमें रिएक्टर और वेपन प्लांट जैसे न्यूक्लियर रिलेटेड वर्कप्लेस और रेडिएशन जोन के नजदीक प्राकृतिक क्षेत्र शामिल हैं.

साइज छोटा, लेकिन काम बड़ा

15 मिमी x 15 मिमी x 3 मिमी जैसा छोटा साइज होने के बावजूद चिप की परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं किया गया है. सीएनएनसी इसकी एफिशियंसी की तुलना गीजर-मुलर काउंटर से करता है.

छोटा आकार इसे स्मार्टफोन में जोड़ने या अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) या ड्रोन से जोड़ने के काबिल बनाता है. इन चीजों का इस्तेमाल उन जगहों पर किया जा सकता है, जहां न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा है.

कम खर्च होती है बिजली

यह चिप 50 किलोइलेक्ट्रॉन वोल्ट से लेकर दो मेगा इलेक्ट्रॉन-वोल्ट तक की एनर्जी का पता लगा सकती है, जबकि यह एक मिलीवाट की बहुत कम पावर पर चलती है. यह ज्यादा बिजली खर्च नहीं करती, इसलिए इसका इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button