ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
मनोरंजन

ये नाना पाटेकर की फिल्म का टीजर कम, ‘गदर’ वाले डायरेक्टर की नुमाइश ज्यादा है!

अनिल शर्मा ने सनी देओल के साथ 2023 में ‘गदर 2’ दी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए. लेकिन फिल्म को क्रिटिकल अक्लेम नहीं मिला. भले ही जनता को ये पिक्चर पसंद आई हो, क्रिटिक्स को पसंद नहीं आई.

अब वो नाना पाटेकर और अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा के साथ ‘वनवास’ लेकर आ रहे हैं. ये एक डीसेंट फिल्म लग रही है. फिल्म का टीजर आ गया है. लेकिन इससे फिल्म के बारे में कुछ खास पता नहीं चल रहा है.

‘वनवास’ के टीजर में क्या है?

टीजर देखने से इतना पता चल रहा है कि ये बनारस और किसी पहाड़ी इलाके में सेट है. ‘वनवास’ बाप और बेटे की एक इमोशनल कहानी है. पिता अपने बेटे को ढूंढ़ रहा है या फिर बेटा भी पिता को ढूंढ सकता है. फिल्म की थीम है – अपने ही देते हैं, अपनों को वनवास. अब यहां बेटे ने पिता को वनवास दिया है या पिता ने बेटे को ये समझ से परे है.

पुत्र धर्म और पिता की महत्ता सिखा रहे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर फिल्म में पुत्र धर्म सिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पिता की महत्ता बताते हुए दिख रहे हैं. वो बता रहे हैं कि कैसे एक पिता अपने बेटे को पालता है. उसका खयाल रखता है. अगर वो ऐसा न करे, तो बेटे का क्या होगा! टीजर में एक जगह नाना पाटेकर की फोटो पर हार भी लटका हुआ दिखाया गया है. यानी फिल्म में उनकी मौत का भी दृश्य हो सकता है. या फिर ऐसा भी हो सकता है, वो मिल न रहे हों, और लोगों ने उन्हें मरा मान लिया हो.

अनिल शर्मा का पुराना काम कुछ ज्यादा ही बोल रहा है

नाना ‘वनवास’ के टीजर में अपने चिर-परिचित अंदाज में दिख रहे हैं. उनके किरदार को इमोशनल टच दिया गया है. अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा को टीजर में बहुत कम स्पेस दिया गया है. उनसे ज्यादा स्पेस तो अनिल शर्मा की पुरानी फिल्मों ‘गदर’ और ‘अपने’ को दिया गया है. इससे पहले हमने जो टीजर्स देखे हैं, उनमें सिर्फ लिख दिया जाता है कि ये मूवी इस फेमस फिल्म के डायरेक्टर ने बनाई है.

‘वनवास’ के टीजर में बाकायदा ‘गदर’ और ‘अपने’ की फुटेज इस्तेमाल की गई है. ये मामला थोड़ा जमा नहीं. अपने पुराने काम को इतना ज्यादा नहीं भुनाना चाहिए कि नया काम दब जाए. टीजर में थोड़ा और मालमत्ता डाला जा सकता था, ताकि जनता को ‘वनवास’ के बारे में ज्यादा पता चले. अनिल शर्मा और उनकी फिल्मों को को तो सब पहले से ही जानते हैं.

बहरहाल, ‘वनवास’ में नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं. उनके साथ खुश्बू सुंदर, सिमरत कौर और राजपाल यादव भी हैं. डायरेक्शन के साथ-साथ अनिल शर्मा ने ही फिल्म लिखी भी है. मिथुन ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. 20 दिसंबर को ये पिक्चर थिएटर्स में देखने को मिलेगी.

https://youtu.be/1fE_2QIxTY4

Related Articles

Back to top button