ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
व्यापार

दिवाली पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जान लीजिए मुहूर्त ट्रेडिंग की सही टाइमिंग

भारत में दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. ऐसे में देश के आम लोगों का बड़ा निवेश आकर्षित करने वाले स्टॉक मार्केट में दिवाली के दिन स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होती है. यूं तो देश के अधिकतर व्यापारियों से लेकर आम जनों तक ने गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को ही दिवाली का लक्ष्मी पूजन कर लिया, लेकिन स्टॉक मार्केट की स्पेशल दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को होनी है.

दिवाली के मौके पर शुक्रवार यानी 1 नवंबर को देश के प्रमुख स्टॉक मार्केट बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे. सिर्फ शाम को एक घंटे के लिए दिवाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए ही मार्केट खुलेगा. इसकी सही टाइमिंग भी आपको बताते हैं.

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग

बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंज में दिवाली के दिन होने वाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच होगी. स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग को हिंदू कैलेंडर के नए संवत् की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसी दिन से संवत् 2081 की शुरुआत हो रही है.

भारत में व्यापारी दिवाली के दिन नए बहीखातों की शुरुआत करता है. इन बहीखातों का पूजन दिवाली के साथ होता है और उस पर नए संवत् की शुरुआत का जिक्र किया जाता है. इसलिए स्टॉक मार्केट में भी इसी परंपरा का पालन होता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर फाइनेंस का हिसाब देश के वित्त वर्ष यानी अप्रैल से मार्च के हिसाब से ही होता है.

कैसा रहा पिछली दिवाली से इस साल तक स्टॉक मार्केट का हाल?

स्टॉक मार्केट में फिलहाल काफी उठापटक मची हुई है. इसलिए मार्केट में करेक्शन देखा जा रहा है. संभव है कि दिवाली के बाद जब सोमवार को स्टॉक मार्केट खुले, तो बाजार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछली दिवाली से इस साल तक देश के स्टॉक मार्केट की बैलेंस शीट कैसी रही है या यूं कहें कि रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है?

बीते एक साल में जब भारतीय शेयर बाजार अपने टॉप लेवल पर थे, तो एनएसई निफ्टी ने 25 प्रतिशत तक लोगों को रिटर्न दिया है. वहीं बीएसई सेंसेक्स का रिटर्न करीब 23 प्रतिशत रहा है. देश में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने जबरदस्त परफॉर्म किया और 47% तक का रिटर्न दिया.

Related Articles

Back to top button