ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
उत्तरप्रदेश

जुड़ेंगे तो जीतेंगे…योगी के बटेंगे तो कटेंगे के जवाब में लखनऊ में सपा का पोस्टर

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासत का माहौल गर्म होता जा रहा है. पार्टियां होर्डिंग लगाकर प्रचार तेज कर दी हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बटेंगे तो कटेंगे” वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता विजय प्रताप यादव ने पलटवार किया. उन्होंने राज भवन चौराहे से समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर “जुड़ेंगे तो जीतेंगे” की होर्डिंग लगवाई.

सपा नेता का यह पोस्टर बीजेपी के “बटेंगे तो कटेंगे” के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. सीएम योगी ने हाल ही में आगरा की एक जनसभा में “बटेंगे तो कटेंगे” का नारा दिया था, जिसके बाद इस पर चर्चा तेज हो गई.

पोस्टर से हो रही बयानबाजी

सपा नेता विजय यादव पार्टी के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं. ऐसे में उनके इस कदम से यूपी के विधानसभा उपचुनाव में राजनीति का माहौल और गरमा गया है. दोनों पार्टियां लगातार इन सीटों पर बढ़त हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं. इससे पहले राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सपा ने सत्ताइस का सत्ताधिश पोस्टर चिपकाया था, जिसमें 2027 के यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की जीत के नारे लिखे गए थे. बीजेपी के इस बयान से सपा नेता मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

कई मुद्दों पर घेरा

सपा लगातार बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरने का प्रयास कर रही है. नेताओं ने दिवाली के त्योहार पर महंगाई का मुद्दा उठाया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के चलते त्योहारों का रंग फीका पड़ गया है. उन्होंने कहा कि सब्जियों से लेकर अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घरों में पकवान की सुगंध किचन से बाहर नहीं आ पाती. उन्होंने कहा भाजपा के शासन में महामहंगाई के कारण पुराने मुहावरे का नया प्रयोग “महंगे तेल ने जनता का तेल निकाला” हो गया है.

Related Articles

Back to top button