ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
मध्यप्रदेश

हरदा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत, कार को टक्कर मारकर पलट गया ट्रक

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है, कार को ओवर टेक कर रहा खाद से भरा ट्रक पलट गया, इस दौरान कार के पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार चार लोग ट्रक में घुस गए थे घटना शुक्रवार रात की है। टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास की यह घटना है। सूचना मिलते ही हरदा और टिमरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, चारों मृतक टिमरनी के रहने वाले थे इनमें से दो सगे भाई हैं और वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से हरदा की तरफ जा रहे थे।

 टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया से मिली जानकारी के अनुसार गौतम और प्रीतम बाइक से अपने दो दोस्त जुनैद और यशराज के साथ हरदा जा रहे थे, उनकी बाइक के आगे कार चल रही थी तभी ट्रक ने कार को ओवरटेक करते समय टक्कर कार में मार दी और पलट गया था, इससे कार के पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button