ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में गर्भवती महिला से बेड साफ करवाने के मामले में नर्सिंग ऑफिसर और आया निलंबित

डिंडौरी, गोरखपुर। पति की हत्या के बाद गर्भवती पत्नी से अस्पताल में खून साफ कराने का वीडियो सोशल में वायरल हो रहा है। कलेक्टर हर्ष सिंह के सख्त निर्देश के बाद सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाड़ासरई बजाग के समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया, उसके बाद इन पर कार्रवाई की गई।

बताया गया कि गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर में बुजुर्ग सहित उसके दो बेटों को डंडे और कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतकों के शव को गाड़ासरई अस्पताल ले जाया गया। यहां मृतक की गर्भवती पत्नी से अस्पताल के बेड में लगा खून साफ कराने का वीडियो सामने आया।

लोगों का गुस्सा बढ़ा

पति के मरने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी से अस्पताल का पलंग साफ करने के मामले को लेकर लोगों में गुस्सा भी बढ़ रहा है। नईदुनिया में यह मामला प्रमुखता से उजागर करने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने इस गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई में दिवंगत की पत्नी से चिकित्सालय का बिस्तर साफ कराया जाना पाया गया। कलेक्टर ने निर्देश में सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी ने उक्त अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया

आदेश के अनुसार चिकित्सा अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह को आगामी आदेश तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया में संलग्न किया गया है। इस दौरान वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में मुख्यालय बनाकर निवास करते हुए पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाडासरई राजकुमारी मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी निर्धारित किया गया है। आया छोटी बाई ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इस दौरान इनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी निर्धारित किया गया है।

यह है पूरा मामला

विवादित जमीन पर धान की फसल काटने का विरोध करते हुए दबंगों का मोबाइल से वीडियो बना रहे बुजुर्ग और उनके दो बेटों की सात दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग के तीसरे बेटे को भी पीटा, जो गंभीर है। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस बल मौके पर तैनात है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं

हत्या की वारदात जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर के गांव लालपुर में गुरुवार की दोपहर की है। मरने वालों में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी, उनके दो बेटे 40 वर्षीय शिवराज और 28 वर्षीय रघुराज थे। जबकि रामराज घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। एक विवादित जमीन पर धान की फसल मृतक धर्म सिंह मरावी ने बोई थी, जबकि मुख्य हत्या आरोपित घनश्याम मरावी अपने स्वजन के साथ फसल काट रहा था।

मोबाइल से वीडियो बनाता देख आरोपित बौखला गए

इसका विरोध करते हुए धर्म सिंह मरावी अपने तीनों बेटों के साथ पहुंचे थे। वे सुबूत के लिए मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे आरोपित बौखला गए और उन्होंने हमला बोल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित घनश्याम मरावी के अलावा कंवल सिंह मरावी, पतिराम मरावी और कार्तिक मरावी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन आरोपित फरार

तीन अन्य आरोपित जेहर सिंह, सरवन मरावी और सोन सिंह मरावी फरार हैं। मृतक के स्वजन ने करीब 15 से 20 आरोपितों के घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। विरोध में ग्रामीणों ने जबलपुर से अमरकंटक हाईवे मार्ग को शुक्रवार की सुबह जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण माने।

Related Articles

Back to top button