ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
उत्तरप्रदेश

राम आएंगे तो अंगना… मुस्लिम रामभक्त ने बजाया भजन, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

अयोध्या में मुस्लिम राम भक्त को भजन बजाकर उस पर थिरकना भारी पड़ गया. बगल में रहने वाले पाटीदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने कुल्हाड़ी और बांका से पर कर बबलू और उनके दो बेटों को घायल कर दिया. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है.

घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. घटना अयोध्या के दर्शननगर पुलिस चौकी के गांव मिर्जापुर माफी की है. यहां रहने वाले बबलू खान अपने परिवार के साथ ऑफिस में दीपावली मना रहे थे. इस दौरान वह राम नाम का गाना बजाकर झूम रहे थे. इतने में उनके बगल में रहने वाले पाटीदार ने विरोध कर गाली गलौच करने लगा.

2014 से जुड़ा है राम मंदिर आंदोलन से

पीड़ित बबलू खान ने बताया कि पाटीदार ने उन्हें गलियां दी, जिसका उन्होंने विरोध किया. उसके बाद यह विवाद मारपीट में बदल गया. आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसे बचाने आए उसके दो पुत्रों को भी पीटा गया. घायल बबलू खान ने बताया कि वह 2014 से राम मंदिर आंदोलन से जुडा हुआ है और भाजपा का सदस्य रहते हुए काम कर रहा है. वह शाम अपने आवास के बाहर कैम्प कार्यालय पर बैठा हुआ था.

राम भजन बजाने पर पीट दिया

इस दौरान उसके कुछ मित्र आये. उन्होंने गाड़ी को खड़ा कर राम नाम का गाना बजा दिया. वह गाड़ी में ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ बजा रहे थे. इसको लेकर बगल में रह रहे पाटीदार गाली गलौज करने लगे. जब उनसे कहा कि हम अपने घर पर बजा रहे हैं तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया. बबलू ने बताया कि उसको बचाने के लिए उसके लड़के वहां पहुंचे तो कुछ और लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में वह तीनों घायल हो गए.

Related Articles

Back to top button