ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

दिल्ली हिंसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सीलमपुर पहुंचे, हालात का लिया जायजा

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 13 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मंगलवार देर रात सीलमपुर में इलाके की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हुए थे। बता दें कि पिछले तीन दिनों से चल रही इस हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अजीत डोभाव का यह दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मैराथन बैठक के बाद देखने को मिला है। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मंत्रालय के अधिकारियों के सआथ तीसरी बैठक की जो कि लगभग तीन घंटे चली।
PunjabKesari
गौरतलब है उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, बाबरपुर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, घोंडा चौक, करावल नगर, मुस्तफाबाद, चांदबाग, नूरे इलाही, भजनपुरा, गोकुलपुरी में तनाव है। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोग फिर सड़क पर आ गए। कर्दमपुरी और सुदामापुरी इलाके में दिनभर रुक-रुककर पथराव और फायरिंग होती रही। मंगलवार को सबसे अधिक मौत यहीं हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button