ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
बिहार

जगदानंद का गढ़, बेटा उम्मीदवार…लेकिन इन 3 वजहों से रामगढ़ को लेकर टेंशन में हैं तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, लेकिन तेजस्वी यादव की टेंशन कैमूर की रामगढ़ सीट ने बढ़ा रखी है. इसकी एक वजह रामगढ़ सीट का आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कनेक्शन है. जगदानंद के गढ़ में आरजेडी ने उम्मीदवार उनके ही छोटे बेटे अजीत सिंह को बनाया है, लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी के लिए यहां की राह आसान नहीं दिख रही है.

कहा जा रहा है कि अगर रामगढ़ की सीट आरजेडी हारती है, तो सत्ता के सेमीफाइनल में तेजस्वी की यह सबसे बड़ी हार होगी. क्यों और कैसे, इसे विस्तार से समझते हैं…

रामगढ़ जगदानंद सिंह का गढ़

कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट को जगदानंद सिंह का गढ़ माना जाता है. 2015 का चुनाव छोड़ दिया जाए तो यहां 1985 से लेकर अब तक जगदानंद और उनसे जुड़े लोग ही जीतते रहे हैं. 2009 में बक्सर से सांसद बनने के बाद जगदानंद ने यह सीट छोड़ दी थी. जगदानंद इसी सीट से विधायक चुनकर राबड़ी सरकार में मंत्री बने थे.

Related Articles

Back to top button