ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

दिशा मीटिंग में हुए शामिल, शहीद चौक का किया उद्घाटन, राहुल गांधी के रायबरेली दौरे में क्या-क्या खास

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंचे हैं. राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, उसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से आगे का रास्ता तय किया. इसी बीच राहुल गांधी हर बार की तरह चुरवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए रुके.

राहुल गांधी ने विधि विधान से पूजन अर्चना की. बछरावां में मौजूद चुरवा में बने हनुमान मंदिर में राहुल गांधी जब भी सड़क मार्ग से रायबरेली जाते हैं तो वो मंदिर में रुकते हैं और पूजा अर्चना करते हैं. लोकसभा चुनाव के बाद सांसद का यह रायबरेली का तीसरा और उत्तर प्रदेश का पांचवां दौरा है.

दिशा बैठक में हुए शामिल

राहुल गांधी रायबरेली पहुंचने के बाद डिग्री कालेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन करने पहुंचे. इसी के बाद राहुल गांधी बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल हुए. इन सभी कार्यक्रम के दौरान अमेठी सांसद के एल शर्मा भी राहुल गांधी के साथ शामिल रहेंगे. विधायक, एमएलसी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी दिशा की बैठक में मौजूद रहेंगे. इस बैठक के बाद 2:30 बजे राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

सड़क का करेंगे शिलान्यास

कई अहम कार्यक्रमों के लिए रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल होने के साथ-साथ अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. वो पीएमजेएसवाई योजना के अंतर्गत बनी सड़क का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

शाम को हैदराबाद के लिए होंगे रवाना

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा, राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं. दिशा बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद करते हैं. इतने व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद राहुल गांधी एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए रायबरेली जा रहे हैं. वो कुछ सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा, राहुल गांधी की यह एक दिवसीय यात्रा है वो इसके बाद शाम को हैदराबाद जाएंगे.

Related Articles

Back to top button