ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में जहरीली हवा से मची हाय-तौबा, AQI लेवल सबसे खराब श्रेणी में, कब आएगी सर्दी… जानें UP-बिहार समेत आपके शहर का हाल

दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है. लेकिन धीमी रफ्तार से. यानि ठंड (Weather Update) की शुरुआत हुई तो है, लेकिन उतने स्तर पर नहीं. सुबह और शाम को छोड़ दें तो दिन को बिना स्वेटर के भी काम चल सकता है. आज यानि मंगलवार को दिल्ली-NCR में ताममान 4 डिग्री कम हुई है. दिल्ली में न्यूनतम ताममान 16 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज (Aaj Ka Mausam) किया गया है. वहीं, दिल्ली से सटे यूपी की बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही हाल है.

मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली-NCR वासियों को सर्दी वाली ठंड के लिए 15 नवंबर का इंतजार करना पड़ सकता है. हां मगर दिल्ली पर अब स्मॉग का खतरा जरूर मंडराने लगा है. सोमवार सुबह और दोपहर बाद वायुमंडल में स्मॉग का असर देखा गया. हालांकि, अभी इसकी परत मोटी नहीं थी, लेकिन दृश्यता का स्तर प्रभावित हुआ. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हाल है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने और ठंड का असर बढ़ने के चलते हल्का स्मॉग बनने लगा है. अगले दो-तीन दिन यहां ऐसे ही हालात रहेंगे.

6 से 10 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है. 8 नवंबर तक स्मॉग या धुंध रह सकती है. स्काईमेट के अनुसार राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है.

कहां कितना AQI दर्ज किया गया

AQI की बात करें तो दिल्ली में मंगलवार को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. यह देश में वायु गुणवत्ता का सबसे खराब स्तर है. आनंद विहार में 424, मुंडका में 372, वजीरपुर में 402,जहांगीरपुरी में 398, आरके पुरम में 312, ओखला में 310, बवाना में 349, विवेक विहार में 310, नरेला में 389, अशोक विहार में 310, द्वारका में 401, सोनिया विहार में 405, पंजाबी बाग में 302 और रोहिणी में 411 AQI दर्ज किया गया है. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 302, नोएडा में 313, गाजियाबाद में 309, ग्रेटर नोएडा में 303 और हरियाणा के सोनीपत में 321 एवं गुरुग्राम में 319 AQI दर्ज किया गया है.

उत्तर से लेकर दक्षिण में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो इस हफ्ते से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में ठंड बढ़ेगी. आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसी हफ्ते से ठंड ज्यादा पड़ेगी. मैदानी इलाकों में पंजाब और हरियाणा में 15 नवंबर के बाद हल्की ठंड शुरू होगी. बिहार और झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 से 20 नवंबर के बाद सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है. यानी इन राज्यों में थोड़ी देर से सर्दी आएगी.

महाराष्ट्र में इस सप्ताह दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन रात में थोड़ी राहत मिलेगी. दिन और रात के तापमान में 12 से 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा. वहीं, आरएमसी ने तमिलनाडु के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है. यहां चक्रवाती प्रणाली और समुद्र के ऊपर ऊपरी हवा के परिसंचरण के कारण इन जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button