ब्रेकिंग
Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब...
उत्तरप्रदेश

नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूद गई लड़की, मौके पर मौत, परिजन बोले- पति ने उकसाया

उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर-39 स्थित द ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल (GIP Mall) की चौथी मंजिल से कूदकर एक युवती ने जान दे दी. युवती की पहचान 36 साल की आकांक्षा सूद के रूप में हुई है. पुलिस की मानें तो मृतका दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली थी. उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही है.

घटना बुधवार देर रात की है. आकांक्षा सूद GIP मॉल पहुंची थीं. वो अचानक मॉल की चौथी मंजिल की इमरजेंसी एग्जिट की सीढ़ियों से कूद गईं. उनके कूदते ही वहां चीख-पुकार मच गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवती की मौत हो चुकी है.

परिजनों ने लगाया आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिर शव को परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल PM रिपोर्ट आने का इंतजार है. उधर, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस को परिजनों ने बताया- हम लोग दिल्ली के रहने वाले हैं. आकांक्षा की शादी वहीं पर हुई थी. नोएडा से कोई संबंध नहीं है. शादी के 15 दिन बाद आकांक्षा का अपने पति से विवाद हो गया था. उनका तलाक का केस चल रहा था. इस कारण वह डिप्रेशन में रहती थी. ससुरालियों के कारण ही आकांक्षा ने सुसाइड किया.

फिलहाल मामले की जांच जारी है. आकांक्षा के फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है. उसके पति और ससुरालियों से भी पूछताछ की जाएगी.

Related Articles

Back to top button