ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
लाइफ स्टाइल

सर्दियों से पहले हल्दी से कर लें ये छोटा सा काम, बीमारियां रहेंगी दूर! जानिए एक्सपर्ट से

सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है. कुछ लोगों को सर्दियों का मौसम खूब पसंद होता है. बेशक ये मौसम गर्मियों से राहत दिलाता है लेकिन अपने साथ कई चुनौतियों को लेकर आता है. खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है- उन्हें अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. ऐसे लोग सर्दी-जुकाम और वायरल की समस्या से जूझते रहते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि सर्दियों में जितना हो सके, अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करके रखें. इसके लिए आप किचन के मसाले हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं- जो संक्रमण से लड़ने का काम करते हैं. आयुर्वेद में इसका काफी महत्व है.

हल्दी और शहद का कॉम्बिनेशन

एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियां आने से पहले शहद और हल्दी को खाना चाहिए. प्राचीन समय से ही शहद और हल्दी का इस्तेमाल घरेलू उपचार में किया जा रहा है. ये बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन का इलाज करने में फायदेमंद है. आइए एक्सपर्ट से हल्दी और शहद खाने के फायदे के बारे में जानते हैं.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

शहद और हल्दी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है. ये फ्री रेडिकल्स और स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं. एक चम्मच शहद और हल्दी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ये इंफेक्शन और फ्लू को कम करने में मदद करता है.

पाचन तंत्र रखे मजबूत

सर्दियों से पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना है तो हल्दी और शहद बेस्ट ऑप्शन है. येडाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा शहद और हल्दी को मिलाकर पीने से गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है.

दिल को रखे हेल्दी

शहद और हल्दी को नियमित खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. हल्दी कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम में सुधार कर एंडोथेलियल फंक्शन और ब्लड वैसल्स में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम करती है. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता है, उनके लिए ये भी ये काफी फायदेमंद है.

Related Articles

Back to top button