ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में होगी शुगर की एबीएवनसी, सेरिब्रल स्पाइनल फ्लूइड की जांच

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गत वर्ष से मेडिकल कालेज की लैब एक निजी कंपनी को सौंप दी है।

कंपनी ने कई जटिल और महंगी जांचों की सुविधा के लिए समय मांगा था

कंपनी ने आरंभिक चरण में कुछ रक्त, पेशाब संंबंधी कुछ आरंभिक परीक्षण की सुविधा दी थी। कई जटिल और महंगी जांचों की सुविधा के लिए समय मांगा था।

कुल 20 से अधिक नई जांच आरंभ करने के लिए उपकरण मंगाए हैं

अब निजी कंपनी की लैब में दूसरे चरण में कई नए परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। कुल 20 से अधिक नई जांच आरंभ करने के लिए उपकरण मंगाए हैं।

अधिक स्थान निजी कंपनी को कैंसर इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित भवन में दिया गया

समस्त उपकरण स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में निजी लैब को उपलब्ध कराए गए स्थान में ही स्थापित किए जाएंगें। प्रयोगशाला के लिए आठ हजार वर्गफीट से अधिक स्थान निजी कंपनी को कैंसर इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित भवन में दिया गया है।

लैब के विस्तार से माइक्रोबायोलाजी से संबंधित कल्चर टेस्ट भी होने लगेंगे

निजी कंपनी के पास पैथोलाजी, बायोकैमेस्ट्री और माइक्रोबायोलाजी की समस्त प्रकार की जांच का दायित्व है। लैब के विस्तार से माइक्रोबायोलाजी से संबंधित कल्चर टेस्ट भी होने लगेंगे।

विकार के निदान के लिए शुगर का एचबीएवनसी जांच रिपोर्ट आवश्यक

मेडिकल अस्पताल की मेडिसिन और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आते है, जिनके विकार के निदान के लिए शुगर का एचबीएवनसी जांच रिपोर्ट आवश्यक है।

ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं सेंट्रल लैब में जांच सुविधा नहीं हाेने से भटकती हैं

गर्भवतियों के शरीर में शुगर की मात्रा की जानकारी का पता लगाने के लिए एचबीएवनसी की आवश्यकता रहती है। आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं सेंट्रल लैब में जांच सुविधा नहीं हाेने से भटकती हैं। मेनिनजाइटिस जैसे गंभीर रोग की आशंका होने पर भी सीएसएफ जांच के बिना मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है।

शीघ्र लगभग 20 प्रकार की नई जांच सुविधा आरंभ होगी

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डा. नवनीत सक्सेना ने बताया कि सेंट्रल लैब में जांच सुविधा बढ़ाया जाना है। संबंधित कंपनी काे निर्देशित किया गया है। कंपनी परीक्षण सुविधा का विस्तार कर रही है। शीघ्र लगभग 20 प्रकार की नई जांच सुविधा आरंभ होगी।

Related Articles

Back to top button