ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

घर में घुसे चोर को पकड़ा तो बोला- ‘मैं तो छुपन-छुपाई खेलने आया था…’, फिर बालक को धक्का देकर भागा

खंडव। खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी करने घुसा चोर घर से भागते समय पकड़ा गया। घर के ही एक 16 वर्षीय बालक ने उसे घर से निकलते हुए रंगेहाथों पकड़ा। जब उससे पूछा कि कौन हो और यहां क्या कर रहे हो, तो उसने कहा कि मैं गांव में ही मेहमान आया हूं और यहां छुपन-छुपाई खेल रहा था। इस पर बालक ने उससे पूछा कि किसके घर मेहमान आए हो तो वो बालक को धक्का देकर भाग गया।

बच्चे ने अपने दूसरे घर पर जाकर यह बात परिवार को बताई। उन्होंने जब घर आकर देखा तो पता चला कि घर में से सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब हैं। इसके बाद परिवार वालों ने 16 वर्षीय बालक को जावर थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि जावर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनदहाड़े घर में घुसा था

फरियादी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पांच नवंबर की दिन में सुबह करीब 10 से 11.30 बजे के बीच आरोपित ने घर में घुसकर पेटी एवं कोठी का ताला तोड़कर में रखी नगदी करीबन 10 हजार रुपये, सोने की मोती की माला कीमती 10 हजार रुपये एवं चांदी के सिक्के व चैन कीमती तीन हजार रुपये कुल 23 हजार रुपये की चोरी कर ले गया। मामले में फरियादी की शिकायत पर जावर पुलिस ने आरोपित शुभम नाम युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।

बालक ने ले लिया था आरोपित का फोटो

फरियादी बालक के बड़े भाई ने बताया कि पूरा परिवार हमारे दूसरे वाले घर में था। मेरा भाई जब दादी के घर में गया तो उसने एक लड़के को बाहर निकलते हुए देखा। भागने से पहले भाई ने उसका फोटो ले लिया था। बाद में इस फोटो को हमने सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल किया।

इससे आरोपित की पहचान हो गई। पुलिस वालों ने भी उसे पहचान लिया और थाने ले आए। मेरे भाई ने भी थाने में उसकी पहचान कर ली। थाने में आरोपित ने अपनी उम्र 18 वर्ष बताई।

Related Articles

Back to top button