ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
झारखण्ड

नए साल के जश्न को लेकर गिरिडीह पुलिस सतर्क, जेल से निकले अपराधियों पर रहेगी खास नजर

गिरिडीहः दो दिनों बाद नया साल शुरू हो जाएगा. नव वर्ष को लेकर लोगों ने जश्न की तैयारी की हुई है. इधर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. एसपी डॉ. बिमल कुमार की अगुवाई में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. होटलों, ढाबों और वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है.

इसी कड़ी में सोमवार देर रात को एसपी डॉ. बिमल कुमार दल बल के साथ निकले और जगह-जगह वाहनों की जांच की. वहीं, मौके पर मौजूद डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए.

पुराने अपराधियों पर रहेगी खास नजर

एसपी ने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो लोग हाल के दिनों में जेल से निकले हैं, वे क्या कर रहे हैं इस पर भी नजर रखना है. इसके साथ-साथ संदिग्ध और मनचलों पर भी नजर रखना है. समय-समय पर वाहन की जांच करना भी जरूरी है.

ठंड में गरीबों की मदद

एंटी क्राइम चेकिंग के लिए निकले एसपी शहर में अवस्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सदर अस्पताल के साथ-साथ कई गलियों में पहुंचे. इस दौरान एसपी द्वारा ठंड में जैसे तैसे सो रहे लोगों को कंबल दिया गया. साथ ही आम जनों की सेवा में जुटी एंबुलेंस ड्राइवर, सफाईकर्मियों को भी कंबल दिया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस के कार्य में मानवता की सेवा भी महत्वपूर्ण है.

Related Articles

Back to top button