ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

डबरा में जेल से पैरोल पर बाहर आए जसवंत सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, हुई मौत

डबरा। शहर की फॉर्म 4 कॉलोनी के नाम से प्रसिद्ध गोपाल बाग सिटी में गुरुवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई। यहां अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने जेल से पैरोल पर बाहर आए जसवंत सिंह गिल पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने गिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल जसवंत सिंह गिल को उनके परिजन तुरंत इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। जहां बताया जा रहा है की उनकी मौत हो गई है, वहीं सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों की पहचान करने के लिए जांच में जुट गई।

 प्रारंभिक जांच में, पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी देख रही है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके। वहीं बता दें की यह घटना गोपाल बाग सिटी में धर्मेंद्र शिवहरे के मकान के सामने हुई, जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह गिल पर 2016 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसके लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। हाल ही में पैरोल पर रिहा होकर वह गोपाल बाग सिटी स्थित अपने निवास पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह इवनिंग वॉक के दौरान ही इस हमले का शिकार हुए है।

Related Articles

Back to top button