ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

विंग कमांडर अभिनंदन के फैन थे दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल, वैसी रखी थीं मूंछें

नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों की गोली से मारे गए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल को पुलिस लाइन में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रतन लाल को अंतिम विदाई दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी, रतन लाल के सहयोगी और अन्य लोग भी मौजूद थे। रतन लाल के साथ के पुलिसकर्मी अपने साथी की इस तरह मौत से बेहद दुखी हैं।

रतन लाल को मारा वतन के गद्दारों ने
कल जब हेड कांस्टेबल रतन लाल की अंतिम शव यात्रा निकाली गई तो पुलिस की गाड़ी पर बैनर लगाया गया था जिस पर लिखा था-‘दुश्मनों के बीच से जिंदा आया भारत का लाल, वतन में छिपे गद्दारों के हाथों मरे श्री रतनलाल…. सैल्यूट.’ ट्रक पर वायुसेना के अधिकारी अभिनंदन और रतन लाल की तस्वीरें भी थीं।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का फैन था रतन लाल
हेड कांस्टेबल रतन लाल के साथियों ने बताया कि वो विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का फैन था इसलिए उसने उनके जैसी ही मूंछे और हेयर स्टाइल रखा था। वो अपनी मूंछों के कारण दिल्ली पुलिस के बीच काफी फेमस भी था और सभी उनको अभिनंदन कहकर ही बुलाते थे। इतना ही नहीं रतन लाल ने अपने बेटे को कहा था कि वो बड़ा होकर विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान जैसे ही बने। 27 फरवरी 2019 को विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्‍तान एयरफोर्स के एफ-16 जेट को मार गिराया था और दुश्मन की चुंगल से छूट कर भारत लौटे थे। विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने के बाद रतन लाल ने बिल्‍कुल अभिनंदन की तरह की मूंछे रख ली थी। अब इसे संयोग ही कहेंगे कि विंग कमांडर अभिनंदन देश के दुश्मनों से लड़े थे लेकिन रतन लाल अपने देश के अंदर के लोगों के हाथों ही मारे गए।

पुलिस आयुक्त ने रतन लाल की मौत पर दुख जताते हुए कहा,‘‘ दिल्ली पुलिस को रतन लाल जी पर गर्व है और उनकी मौत हमारे लिए बड़ा नुकसान है। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।” 42 वर्षीय रतन लाल का गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पोस्टमाटर्म किया गया। पोस्टमाटर्म की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि रतनलाल के बायें कंधे में गोली लगी और वह दायें कंधे में मिली है। पहले ऐसी आशंका थी कि उनकी पत्थर लगने से मौत हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के सीकर जिले के रायगढ़ शेखावटी के फतेहपुर तिहावली गांव हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button