ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

दिल्ली हिंसा पर PM मोदी का ट्वीट, दिल्लीवासियों से शांति की अपील करता हूं

नई दिल्लीः दिल्ली हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि पुलिस और एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, कृपया दिल्लीवासी शांति बनाए रखें। पीएम मोदी ने लिखा कि दिल्ली के हर हालात पर हमारी नजर है, मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि आप लोग शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो।

PunjabKesari

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फैली हिंसा में अब तक मृतकों की संख्या 20 हो गई है। इलाके में धारा 144 लगे होने के बावजूद भी गोकुलपुरी में आज सुबह कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी। पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और पुलिस के आला अफसर लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। गुरू तेग बहादुर अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार गौतम के अनुसार 189 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों की स्थिति को गंभीर बताते हुए लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सेना तैनात करने की मांग की है। इससे पहले रविवार को भाजपा के नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण और मामूली पथराव के बाद सोमवार को दिनभर पूरे जिले में हिंसक घटनाएं होती रहीं।

शोरूम से बड़ी छोटी दुकानों में आग लगा दी गई। एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया गया। गोकुलपुरी में टायर माकेर्ट में आग लगा दी गई जिसे बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मार्कीट की करीब सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button