ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

महिला दोस्त की आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेजीं, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख

भोपाल : शहर के ऐशबाग इलाके में एक इवेंट मैनेजर ने अपनी महिला दोस्त के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इन फोटोज को उसने महिला के पति को भेज दिया और फिर उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। महिला के पति की शिकायत पर ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के अनुसार 30 वर्षीय योगेश शाक्या चांदबड़ में रहता है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती है और वह शादी से पहले योगेश के घर के आसपास ही रहती थी। शादी के बाद वह गुरुनानकपुरा इलाके में रहती है। यहीं उसका पति किराने की दुकान चलाता है।

योगेश महिला के घर अक्सर आता-जाता था। दो महीने पहले उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इन्हीं फोटोजे को उसने महिला के पति को भेज दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसने इंटरनेट मीडिया पर इन तस्वीरों को बहुप्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था

व्यापारी ने जब इन फोटो को लेकर पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि योगेश ने दो महीने पहले उसकी फोटो खींची थी। उसी फोटो को दिखाकर योगेश उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था। किराना व्यापारी ने योगेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर किराना व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button