ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

न्याय मिलेगा, अत्याचार खत्म होगा…कार्यकर्ता की हत्या पर बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा

पश्चिम बंगाल के मथुरापुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिले के बीजेपी सोशल मीडिया संयोजक कार्यकर्ता पृथ्वीराज नस्कर के हत्या के बाद उनके शव को बीजेपी के ऑफिस में छोड़ दिया. पृथ्वीराज नस्कर की हत्या की सूचना मिलने घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इनकी हत्या के बाद बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

एक्स पर शेयर पोस्ट में बीजेपी की तरफ से लिखा गया कि टीएमसी गुंडों ने अपहरण और अत्याचार करके उसकी हत्या कर दी गई. तीन दिन तक लापता रहने के बाद पृथ्वीराज नस्कर का मृतक शरीर मंदिर बाजार पार्टी कार्यालय में छोड़ दिया गया. ममता की मिलीभगत वाली पुलिस ने मदद के लिए उनके परिवार की अपीलों को भी नजरअंदाज कर दिया. यह बर्बर शासन आतंक, हत्या और क्रूरता के माध्यम से विपक्ष को चुप कराने में कोई कसर नहीं छोड़ता. ममता बनर्जी ने बंगाल को अराजक, खून से लथपथ तानाशाही में बदल दिया है. इन सबके बावजूद भी बीजेपी पीछे नहीं हटेगी. न्याय मिलेगा और ये अत्याचार ख़त्म हो जायेगा.

हम पीछे नहीं हटेंगे

बीजेपी की तरफ से कहा गया कि पृथ्वीराज नस्कर की हत्या के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे और हम पीछे नहीं हटेंगे. पृथ्वीराज को न्याय दिलाने के लिए इस सरकार से लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे. न्याय मिलेगा और अत्याचार खत्म हो जाएगा.

बीजेपी ने कहा कि पृथ्वीराज एक समर्पित कार्यकर्ता थे. वो सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहे थे. बीजेपी की विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाने के लिए उन्होंने बहुत काम किया है. उनकी बेरहमी से हत्या करके पार्टी कार्यालय में शव को रख देना बेहद शर्मनाक है. पृथ्वीराज की हत्या के मामले में पुलिस भी साथ नहीं दे रही है. हम उन्हें न्याय जरूर दिलाएंगे और इनके लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे.

Related Articles

Back to top button