ब्रेकिंग
मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली...
देश

पथराव नहीं गोली लगने से हुई थी हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौतः पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों की गोली से मारे गए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल को पुलिस लाइन में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 42 वर्षीय रतन लाल उपद्रवियों की गोली लगने से घायल हुए थे, उनकी सोमवार को मौत हो गई थी। इस बीच रतन लाल का गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि रतनलाल के बायें कंधे में गोली लगी और वह दायें कंधे में मिली। पहले ऐसी आशंका थी कि उनकी पत्थर लगने से मौत हुई है।

हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। वहीं मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रतन लाल को अंतिम विदाई दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी, रतन लाल के सहयोगी और अन्य लोग भी मौजूद थे। अंतिम विदाई के समय वहां मौजूद गणमान्य और अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और पुलिस ने मातमी धुन बजाकर रतनलाल को विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button