ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
मध्यप्रदेश

बड़े-बड़े केस सुलझाए, 10 साल तक की सर्विस… ऐसी रही स्निफर डॉग राधा की विदाई

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मियों ने भावुक होकर राधा नाम की फीमेल डॉग को सर्विस से विदाई दी है. राधा ने करीब 10 साल तक विभाग की काफी मदद की और कई अनसुलझे केसों में अहम भूमिका निभाई है. राधा के लिए भव्य विदाई समारोह रखा गया और उसे माला पहनाकर उसके पसंद का खाना भी खिलाया गया. पुलिसकर्मियों ने इस कार्यक्रम के दौरान राधा के सर्विस के दौरान कई बड़े केसों में उसकी अहम भूमिका पर चर्चा भी की.

रीवा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राधा को विदाई देने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. राधा को 2016 में रीवा में तैनात किया गया था. स्निफर डॉग राधा ने 2017 में शाहपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या के मामले में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2019 में अतरैया हत्याकांड और इस तरह के कई मामलों की गुत्थी सुलझाने में स्निफर डॉग राधा ने अहम भूमिका निभाई थी.

18 मामलों में किया खुलासा

पुलिस के अनुसार स्निफर डॉग राधा ने अकेले ही 18 अपराधिक मामलों में खुलासा करने में बड़ी मदद की है. पुलिस ने 10 साल बाद राधा को रिटायरमेंट दिया है और अब वह रिटायर हुए डॉग्स के साथ नए बसेरे में रहेगी. राधा अब कैंसर से पीड़ित है और उसके स्वास्थ्य को देखने के बाद ही रिटायरमेंट का फैसला लिया गया है. रिटायरमेंट के वक्त एडिशनल एसपी विवेक लाल समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान राधा ने जिन केसों में खुलासे करवाएं हैं उनका जिक्र किया गया.

Related Articles

Back to top button