ब्रेकिंग
Faridabad Crime News: हथियारों की चोरी के आरोपी ने कबूला एक साल पुराना मर्डर, प्रेमिका के साथ मिलकर ... Haryana News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन में 2,100 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी Hisar Crime News: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो डोडा पोस्त के साथ कार बरामद; आरोपी फरार Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13...
बिहार

गया: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सभा में किन्नरों ने काटा बवाल, नाच-गाने के लिए बुलाया था

बिहार के गया जिले के बेलागंज में सोमवार को एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. यहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभा में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि इन किन्नरों को चुनावी सभा में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बुलाया था. जैसे ही चुनावी सभी में किन्नर पहुंचे, भीड़ ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया. इससे नाराज होकर किन्नरों ने अपने कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरफ उनको समझाया-बुझाया, तब जाकर वह शांत हुए.

गया जिले के बेलागंज में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभा का आयोजन किया गया था, लेकिन लालू प्रसाद के आने से पहले ही दर्शक दीर्घा में किन्नरों ने हंगामा कर दिया. बताया जा रहा है कि चुनावी सभा में जुटी भीड़ ने दर्शक दीर्घा में किन्नरों के आने के बाद तंज कसना शुरू कर दिया और अभद्र व्यवहार करने लगे.

किन्नरों ने जमकर काटा हंगामा

इस घटना के बाद किन्नर नाराज हो गए और दर्शक दीर्घा में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. आधा दर्जन की संख्या में रहे किन्नरों में नाराजगी इतनी हुई कि उन्होंने इस तरह की घटना के विरोध में अपने कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की. इधर, हंगामा करने के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस जब किन्नरों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस वालों पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली और अपना विरोध जताते रहे. आखिरकार किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया.

किन्नरों के जाने के बाद शांत हुआ मामला

इधर, घटना के बाद सभी किन्नर मौके पर से यह कह कर निकल गए कि अब वह यहां नहीं रुकेंगे. उन्हें इस कार्यक्रम में नाच-गाने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन जिस तरह की हरकत की गई, जिसके बाद वो सब यहां से जा रहे हैं. इधर, किन्नरों के वहां से चले जाने के बाद मामला शांत हुआ.

Related Articles

Back to top button