ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
विदेश

ट्रंप की वापसी इजराइल के लिए ‘मौका-मौका’, अब वेस्ट बैंक पर करेगा कब्जा?

डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के ऐलान के बाद से ही इजराइल फिलिस्तीन मुद्दे पर और आक्रामक हो गया है. इजराइल के फार-राइट फाइनेंस मिनिस्टर बेजालेल स्मोत्रिच ने इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक की सेटलर बस्तियों को अपने में मिलाने की तैयारी के आदेश दिए हैं.

इजराइल फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक क्षेत्र में लगातार सेटलर्स को बसा रहा है और फिलिस्तीनियों को जबरन विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है. इस कदम से जाहिर हो रहा है कि इजराइल अपने वेस्ट बैंक एनेक्स प्लान का दायरा ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बढ़ा सकता है. एनेक्स होने के बाद वेस्ट बैंक की इन बस्तियों में इजराइली कानून लागू होंगे और यहां रह रहे किसी भी फिलिस्तीनी के घर पर इजराइल सेटलर परिवार को बसाया जा सकता है.

एनेक्सेशन के दिए निर्देश

स्मोट्रिच ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने विभाग को वेस्ट बैंक में संप्रभुता लागू करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं. अभी ये साफ नहीं है कि वेस्ट बैंक के एनेक्सेशन प्लान के लागू होने की कितनी संभावना है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी तक स्मोट्रिच के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, सोमवार को इजराइल के नए विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सरकार ने अभी तक एनेक्स के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इस पर चर्चा की गई थी और कहा कि ‘यदि यह प्रासंगिक होगा तो वाशिंगटन में हमारे मित्रों के साथ इस पर फिर से चर्चा की जाएगी.’

जानकारों का मानना है कि स्मोत्रिच का ये बयान इजराइल में विवादास्पद घरेलू राजनीति में अपनी जमीन तलाशने से प्रेरित है. फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इस बयान की निंदा की है, फिलिस्तीनी विदेश विभाग ने इसे फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ चल रहे विनाश और जबरन विस्थापन के अभियान का एक साफ रूप बताया है.

ट्रंप की जीत एक अवसर

स्मोट्रिच ने नेसेट (इजराइली संसद) में कहा कि अमेरिकी चुनाव में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत इजराइल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है. स्मोट्रिच ने कहा कि फिलिस्तीनी राज्य के खतरे को दूर करने का एकमात्र तरीका यह है कि यहूदिया और सामरिया में मौजूद सभी बस्तियों पर इजराइली संप्रभुता लागू की जाए, इजराइली लोग वेस्ट बैंक को इसी शब्द से संबोधित करते हैं.

Related Articles

Back to top button