ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

रक्षक और शिक्षक बने भक्षक! फिल्मी स्टाइल में पुलिसवाले ने किया 18 साल की छात्रा का किडनैप

गुना : गुना जिले की रुठियाई निवासी एक महिला ने एसपी संजीव कुमार सिन्हा से गुजारिश की है कि उसकी बेटी उसे वापस दिलवा दी जाए। महिला का आरोप है कि 8 अक्टूबर को उसकी बेटी स्कूल गई थी जहां से उसे अगवा कर लिया गया है। एसपी को दिए गए आवेदन में पीडि़त महिला का आरोप है कि अशोकनगर जिले के रहने वाले संदीप, कांस्टेबल जितेंद्र, शिक्षक मोहन ने बंदूक की नोक पर उनकी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया है। 8 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे पुलिस चौकी रुठियाई में छात्रा की मां ने गुमशुदा होने की सूचना दी। इसके बाद पता चला कि उक्त आरोपी अपहरण कर ले गए हैं।

PunjabKesari

महिला ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे आरोपी शिक्षक सहित सभी अपहरणकर्ता एवं अन्य लोग गुना नगर में यातायात पुलिस थाना और गायत्री मंदिर के बीच में मौजूद होने की सूचना उन्हें मिली थी। पीड़ित के रिश्तेदार वहां पहुंचे और गाड़ी रोकी। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने पुलिस थाने में शरण ले ली। पुलिस की ड्रेस में बालिका को डरा-धमकाकर कहीं ले जाया गया। इस घटना की पुष्टि गुना शहर में लगे सीसीटी फुटेज से भी हो सकती है। महिला ने बताया कि वह लगभग 1 महीने से अशोकनगर पुलिस और गुना एसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है। लेकिन अब तक पुलिस का कोई सहयोग नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button