ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
उत्तरप्रदेश

झांसी से दिल्ली जा रही ट्रेन में अचानक मच गई भगदड़, बोगी में यहां वहां भागने लगे यात्री, ये थी वजह

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. झांसी से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन में उस वक्त भगदड़ मच गई. जब चलती ट्रेन में एक युवक को सांप ने डस लिया. सांप जनरल डिब्बे में था, जिसे देखकर डिब्बे में सफर कर रहे बाकी यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई.

दरअसल 30 साल का भगवानदास नाम का शख्स दिल्ली के जाने के लिए निकला था, जो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है. वह रविवार, 10 नवंबर को खजुराहो-झांसी मेमू से झांसी पहुंचा. अब यहां से उसे अपना आगे का सफर तय करना था, जिसके लिए उसने दादर-अमृतसर एक्सप्रेस झांसी ट्रेन पकड़ी, जो दिल्ली की ओर जा रही थी और वह उसके जनरल कोच में चढ़ गया.

चलती ट्रेन में उसे सांप ने काटा

जनरल डिब्बों में अक्सर देखा जाता है कि वह यात्रियों से भरे हुए होते हैं और जब भगवानदास ट्रेन में चढ़ा, तो भी कुछ ऐसा ही आलम था, जिस वजह से उसे बैठने की जगह नहीं मिली तो वह दरवाजे के पीछे खड़ा हो गया लेकिन जब ट्रेन डबरा और ग्वालियर के बीच चल रही थी, तभी चलती ट्रेन में उसे सांप ने काट लिया. उसकी चीख सुनकर डिब्बे में सफर कर रहे बाकी यात्री आ गए.A

मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

सांप को देखकर मची भगदड़ के बीच किसी ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और इस घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी. इसके बाद जब ट्रेन ग्वालियर पहुंची, तो भगवानदास को RPF की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इस मामले को लेकर पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेन में ऐसे सांप नहीं निकलते. ये किसी अराजक तत्व की साजिश है.

Related Articles

Back to top button