ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक...
मध्यप्रदेश

MP के बुधनी और विजयपुर में वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंची भीड़

भोपाल। मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही काफी भीड़ नजर आ रही है। यह वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। आपको बता दें कि विजयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विजयपुर में एक दिन पहले हुए विवाद को देखते हुए पुलिस भी यहां पर तैनात है और दोनों ही सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में टक्कर देखने को मिल रही है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो बुधनी में 11 बजे तक 36 प्रतिशत जबकि विजयपुर सीट पर 38.26 फीसदी मतदान हो चुका है। सुबह 9 बजे तक ये आंकड़ा क्रमश: 16.90 और 17.86 प्रतिशत था। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है, बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग भी मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें की विजयरपुर के 327 और बुधनी के 363 मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बुधनी विधानसभा सीट के पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान भी वोट डालने के लिए पहुंचे शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी। वह अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ वोट डालने बुधनी पहुंचे। विजयपुर में भाजपा से प्रत्याशी रामनिवास रावत ने भी मतदान किया है। रामनिवास रावत ने कहा कि विजयपुर के अपने परिवार जनों से निवेदन है अधिक से अधिक मतदान करें लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें,श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में सुबह से लेकर अभी तक 40% मतदान हो चुका है।

Related Articles

Back to top button