ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मनोरंजन

अनुराग कश्यप के माफी वाले बयान का रंगोली चंदेल ने उड़ाया मज़ाक, डायरेक्टर को बताया ‘नौटंकी’

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ‘थप्पड़’ की स्क्रीनिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया था जिसका कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मज़ाक उड़ाया है। रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव हैं ये बात सभी जानते हैं। स्टार्स पर निशाना साधना हो या किसी मुद्दे पर अपनी बात रखनी हो, फिल्म का प्रमोशन करना हो या अपना दुख ज़ाहिर करना हो, रंगोली हर बात ट्विटर के जरिए ही कहती हैं। रंगोली ने अनुराग के बयान पर रिएक्शन भी ट्विटर के जरिए ही दिया है।

रंगोली ने क्या कहा है वो बताने से पहले हम आपको अनुराग का बयान बता देते हैं। मंगलवार को तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ अनुराग कश्यप भी शामिल थे। यहां अनुराग से दिल्ली में CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच हो रही हिंसा पर सवाल किया तो निर्देशक ने कहा, ‘दुनिया में हमारी आधी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी अगर गृह मंत्री सॉरी बोल दें तो… कितनी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी’। अनुराग के इसी बयान का रंगोली ने मज़ाक उड़ाया है और उन्हें अपशब्द कहे हैं।

रंगोल ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘दो टके का नौटंकी कह रहा है अमित शाह जी सॉरी बोलें… चल फूट’। रंगोली के इस ट्वीट पर कमेंट कर लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Rangoli Chandel

✔@Rangoli_A

Do takke ka nautanki keh raha hai Amit Shah ji sorry bolein…😂😂😂😂…chal be phoot … https://twitter.com/pinkvilla/status/1232524124746063873 …

Pinkvilla

✔@pinkvilla

#AnuragKashyap at #Thappad screening: Half our problems would be solved if Home Minister #AmitShah says ‘sorry’ https://www.pinkvilla.com/entertainment/news/anurag-kashyap-thappad-screening-half-our-problems-would-be-solved-if-home-minister-amit-shah-says-sorry-510590 …

740 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

दिल्ली में हिंसा पर अनुराग ने ज़ाहिर किया दुख: दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर हर कोई दुखी है, हर किसी के अंदर गुस्सा है। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्वीट के जरिए अपना दुख ज़ाहिर किया। डायरेक्टर ने लिखा, ‘ज़िंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को एक रात काफ़ी है पूरा मोहल्ला जलाने को’

Anurag Kashyap

✔@anuragkashyap72

ज़िंदगी गुजर जाती है एक घर बनाने को एक रात काफ़ी है पूरा मोहल्ला जलाने को

6,300 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button