ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
बिहार

बिहार: चौकीदार ने बार डांसर के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, वीडियो हो गया वायरल

बिहार के सहरसा के महिषी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बार डांसर भी आईं, जिनके साथ स्टेज पर चढ़कर महिषी थाने के चौकीदार ने भी खूब ठुमके लगाए. इस दौरान चौकीदार साहब ड्यूटी पर तैनात थे और वर्दी भी बाकयदा पहनी हुई थी लेकिन वर्दी में ही चौकीदार स्टेज पर चढ़ गए और बार डांसरों के साथ जमकर थिरकते नजर आए.

अब चौकीदार का वर्दी में बार डांसरों के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक दम साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्टेज पर जाकर बार-बालाओं के साथ चौकीदार ने जमकर ठुमके लगाए. वीडियो सामने आने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया. इसके बाद कार्यक्रम आयोजकों और चौकीदार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

मंच पर चढ़कर लगाए ठुमके

यह मामला महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव का है, जहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले के आयोजन के लिए इजाजत ली थी. इसी कार्यक्रम पर निगरानी के लिए चौकीदार विजय पासवान को ड्यूटी पर लगाया गया था लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में देर रात बार-बालाओं का अश्लील डांस शुरू हो गया. कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए चौकीदार ने वहां हो रहे अश्लील और फूहड़ डांस को रोकने की बजाय, खुद मंच पर चढ़ बार-बालाओं के साथ डांस करना शुरू कर दिया.

चौकीदार के खिलाफ FIR दर्ज

कार्यक्रम खत्म होने के दूसरे दिन से चौकीदार का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए आयोजकों समेत चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके लिए प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button