ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन का ड्राइवर बना हैवान, LKG की छात्रा से वैन में की छेड़छाड़; गंभीर धाराओं में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एलकेजी की छात्रा से छेड़छाड़ की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बच्ची के साथ यह करतूत स्कूल वैन के ड्राइवर ने की है. मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और आरोपी ड्राइवर की तलाश करने लगे. सोमवार को छात्रा के पिता ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित एलकेजी की छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. बच्ची को स्कूल ले जाने के लिए बालागंज निवासी नितिन वैन लेकर आता था. छात्रा ने मां को बताया कि ड्राइवर अंकल बैड टच करते है. छात्रा ने बताया कि मेरी छुट्टी सबसे पहले होती है. बाकी बच्चों की छुट्टी बाद में होती है. इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ड्राइवर बच्ची को सुनसान इलाके में खड़ी बैन ले जाकर बैठा देता था.

ड्राइवर ने की बच्ची से छेड़छाड़

वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी बच्ची के साथ गंदी हरकतें किया करता था. घटना का पता चलते ही बच्ची के पिता ने ड्राइवर को तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला. कुछ दिनों बाद बच्ची के पिता को पता चला कि आरोपी ने बैन संचालक के यहां से नौकरी छोड़ दी है. इसी के साथ वह कहीं और वैन चलाने लगा है. संचालक के द्वारा दी गई है जानकारी के आधार पर पीड़ित छात्रा के पिता अपने परिचितों के साथ एक निजी स्कूल में पहुंचे.

छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

स्कूल पहुंचने के बाद पिता ने ड्राइवर नितिन को दबोच लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है. मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button