ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

आज प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मीटिंग पहले से प्रस्तावित थी। वह दोपहर 12 बजे पीएम के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं।

वहीं, राज्य में हो रही हिंसा को देखते हुए रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सत्तारूढ़ तृणमूल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को खूनी हिंसा में भाजपा के तीन और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद आज विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस बीच अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि नजात में हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो गयी है यहां परस्पर विरोधी समूहों में घंटों तक बमबारी, गोलीबारी और पथराव की घटनाएं हुई हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सयांतन बसु ने कहा कि खूनी हिंसा में उनके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी और इनकी पहचान तपन मंडल, सुकांत मंडल और प्रदीप मंडल के रूप में हुई है।

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ट्वीट किया ‘‘राज्य संदेशखली में तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के तीन कार्यकताओं की गोली मार कर हत्या की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।” श्री रॉय ने कहा , ‘‘हम गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें संदेशकली हत्याओं से अवगत कराएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button