ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

धारा 370 को हटाने की बात पर JDU बीजेपी के साथ नहीं

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने आज स्पष्ट किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार यदि जम्मू-कश्मीर से संबंधित धारा-370 को हटाने का फैसला लेती है तो पार्टी राजग में रहकर इसका विरोध करेगी लेकिन इस मामले को लेकर नाता नहीं तोड़ेगी।

जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जदयू का कश्मीर से संबंधित धारा-370, समान आचार संहिता और राम जन्म भूमि विवाद के मामले में पहले से घोषित रुख आज भी कायम है। पार्टी के इन मुद्दों पर रुख में किसी भी तरह के परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता और इसे लेकर पहले भी कई अवसरों पर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।

त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर से संबंधित धारा-370 हटाने का निर्णय लेती है और इससे संबंधित कोई प्रस्ताव आता है तो उनकी पार्टी राजग में रहते हुये इसका विरोध करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर जदयू राजग से नाता नहीं तोड़ेगी लेकिन गठबंधन में रहकर पूरी मजबूती से विरोध करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button