ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

विहिप की उद्धव ठाकरे को दो टूक-राजनीति से दूर रखा जाए राम मंदिर मुद्दा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की 16 जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा से पहले, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष नेता ने रविवार को कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। विहिप नेता ने भाजपा की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल शिवसेना को यह सलाह भी दी कि उसे केंद्र सरकार को राम मंदिर मुद्दे पर रचनात्मक सुझाव देने चाहिए। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि वैसे तो राम मंदिर मुद्दे पर होने वाली दलीय राजनीति से हमें कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि इस मुद्दे पर किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह विषय करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था से जुड़ा है।

शिवसेना प्रमुख की आगामी अयोध्या यात्रा के बारे में पूछे जाने पर विहिप के शीर्ष नेता ने कहा कि अयोध्या विवाद की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिवसेना को सरकार को ऐसे रचनात्मक सुझाव देने चाहिए जिससे राम जन्मभूमि पर संवैधानिक दायरे में मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त हो सके। शिवसेना को यह भी बताना चाहिए कि इस विषय में वह खुद क्या कर रही है?” उन्होंने यह भी बताया कि विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की हरिद्वार में 19 और 20 जून को आयोजित बैठक में राम मंदिर मुद्दे पर हिन्दू संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसमें विहिप पदाधिकारियों के साथ देश भर के साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। कोकजे ने एक सवाल पर कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में देश के लोगों ने “परिपक्व” तरीके से मतदान किया और वे राम मंदिर मुद्दे की मौजूदा वस्तुस्थिति से भी पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि देश में हाल के दिनों में जो वातावरण बदला है, वह राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की अवधारणा के हित में है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button