ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
उत्तरप्रदेश

महाकुंभ की सुरक्षा ऐसी… परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, तैयार किए जा रहे 50 हाईटेक कंट्रोल रूम

महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों-शोरों से जल रही है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने तैयारियों में जुटी हुई है. इस मेले में करीब 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिनकी सुरक्षा को लेकर सरकार ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है. मेले में हाईटेक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं. इन हाईटेक कमरों में हाई लेवल मीटिंग के अलावा पुलिस के आला अधिकारी बैठकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

महाकुंभ 2025 में आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने अपनी कमर कस ली है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई हाइटेक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, जिसमें हाई लेवल की मीटिंग के साथ-साथ सुरक्षा के कई जरूरी कामों पर निगरानी रखी जाएगी. इन हाईटेक रूम की खास बात यह है कि इन कंट्रोल रूम का निर्माण बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर कर रहे है.

50 हाईटेक रूम

उनका दावा है कि हाईटेक सुविधाओं वाला यह कंट्रोल रूम 7 दिन के अंदर तैयार हो जाएगा. हाईटेक रूम की जानकारी देते हुए अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर VIP मीटिंग होगी. इसी के साथ मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं. अलग-अलग अफसरों के लिए 50 से अधिक केबिन बनाए जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित कार्यों की निगरानी की जाएगी.

ड्रोन से रखी जाएगी नजर

हाईटेक कंट्रोल रूम बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. इन रूम का निर्माण मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे कर रहे हैंं. पवन ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ निर्देश पर कंट्रोल रूम को तैयार किया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर महाकुंभ से जुड़ी योजनाओं की मॉनिटरिंग शुरू हो सकेगी. महाकुंभ मेले के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

कंट्रोल रूम में होंगे तीन दरवाजे

हाइटेक कंट्रोल रूम को एल शेप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ के लोगों के लिए हाईटेक सुविधा होगी. कंट्रोल रूम में एंट्री के लिए तीन विशेष दरवाजे होंगे.

Related Articles

Back to top button