ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
देश

स्वामी रामभद्राचार्य फिर अस्पताल में भर्ती, देहरादून के सिनर्जी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज; क्या है बीमारी?

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य की छाती में संक्रमण हो गया है. उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया है. उनकी जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उनकी छाती में हुए संक्रमण का इलाज किया जा रहा है. वैसे भी रामभद्राचार्य डायबिटिज और हार्ट के रोगी हैं और वह हर छह महीने पर रूटीन चेकिंग के लिए देहरादून आते हैं. अस्पताल के डॉ. कृष्ण अवतार के मुताबिक फिलहाल उन्हें सांस लेने में दिक्कत की थी.

उपचार के बाद उन्हें अब राहत है. जानकारी के मुताबिक, रामभद्राचार्य को पहले से डायबिटिज है. इधर, मौसम बदलने की वजह से उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत होने लगी थी. ऐसे हालात में उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर भर्ती कर लिया है. सभी तरह की जांच कराने के बाद सिनर्जी अस्पताल के एमडी डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि उनकी छाती में संक्रमण की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई थी.

सुगर के मरीज हैं रामभद्राचार्य

अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें राहत मिल गई है. इसके अलावा उनके डायबिटिज और हार्ट की जांच का भी समय हो गया था. डॉक्टरों के मुताबिक जांच में सबकुछ ठीक पाया गया है. ऐसे में जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. उधर, रामभद्राचार्य की तबियत खराब होने की खबर से उनसे जुड़े भक्तों को चिंता सताने लगी थी.

जल्द पहुंचेंगे चित्रकूट

लोग तुलसी पीठ में फोन कर उनका हालचाल ले रहे थे. बड़ी संख्या में लोग उनके आश्रम भी पहुंच गए. ऐसे में रामभद्राचार्य ने अपने शुभचिंतकों को परेशान नहीं होने का संदेश दिया है. उनके शुभचिंतकों तक पहुंचाई जा रही खबर में बताया गया है कि उनकी तबियत पहले से बेहतर है और जल्द ही वह डिस्चार्ज होकर चित्रकूट पहुंच जाएंगे.

Related Articles

Back to top button