ब्रेकिंग
नूंह में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला, दो पक्षों में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, कई घायल 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति की हालत नाजुक CM नायब सिंह सैनी से मिले हरियाणा-पंजाब के कलाकार, 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को मिला कला का साथ चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा- ‘हिंदुओं में एकता जरूरी है, हम बाबा बागेश्वर के साथ खड़े हैं’

छतरपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं में एकता जरूरी है और यह सनात धर्म की यात्रा है। पं. धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के लिए यात्रा कर रहे हैं और हम बाबा बागेश्वर के साथ हैं। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने बाबा से मुलाकात की और यात्रा में सहभागिता की।

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पहले पड़ाव के बाद दूसरे दिन शुक्रवार की यात्रा शुरू हो गई है। इस यात्रा में बड़े स्तर पर देशभर से लोग शामिल हुए हैं। हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी राजा, दिल्ली की गायिका शीतल पांडेय सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

इस पदयात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए छतरपुर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं मंच लगाए गए हैं। छत्रसाल चौराहे पर विशेष मंच बनाया गया है। जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संबोधित कर सकते हैं। पूरे शहर को सुरक्षा के घेरे में लिया गया है। 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। पदयात्रा के दूसरे दिन दूसरे राज्यों के जनप्रतिनिधि और संतों के जुड़ने की उम्मीद है।

कादरी से चलकर यह पदयात्रा छतरपुर होते हुए पेप्टिक टाउन पहुंचेगी जहां पदयात्रा का दूसरा पड़ाव होगा। उसके बाद तीसरे दिन यह पदयात्रा शुरू होकर नौगांव के शांति कॉलेज पहुंचेगी और वहां विश्राम किया जाएगा। पदयात्रा में बुंदेली लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है जहां शौर्य और संस्कृति का संगम पदयात्रा में नजर आता रहा। बागेश्वर धाम से ओरछा तक यह 9 दिन की पदयात्रा चल रही है।

20 हजार से अधिक लोग चल रहे हैं पदयात्रा में

पं. धीरेंद्र शास्त्री की पद यात्रा में देश भर के 20 हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। इनमें साधू संत तो हैं ही साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी हैं। इसके अलावा धार्मिक लोग हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पदयात्रा में शामिल होने की वजह से पुलिस व प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस के सात सौ से अधिक जवान यात्रा की सुरक्षा कर रहे हैं।

मिल रहा है समर्थन, शामिल हो रहे हैं लोग

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि पदयात्रा में खासी भीड़ है। लोगों का कहना है कि जिस मुद्दे को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। इससे भी लोग उनकी पद यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा भी दिन में केवल 20 किमी का सफर कर रही है। इसके बाद यात्रा का पड़ाव होता है।

Related Articles

Back to top button