ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

संभल: मस्जिद के सर्वे को लेकर 1 घंटे तक तांडव… फूंक दीं 7 गाड़ियां, 3 की मौत; बवाल की कहानी

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर रविवार को भीड़ ने जमकर बवाल किया. भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव किया और सड़क पर आगजनी की. उपद्रवियों ने 4 बाइकों और तीन कारों में आग लगा दी. एक घंटे तक उपद्रवी तांडव मचाते रहे. पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है. उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

संभल में बवाल के बाद तनाव कायम है. मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे हैं. एसपी 5 थानों की पुलिस के साथ मौजूद हैं. वहीं, पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है. हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मस्जिद के पास भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस की टीम पर पथराव किया. उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा.

कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का हुआ सर्वे

संभल जिले की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यह हरिहर मंदिर है. इसको लेकर हिंदू पक्ष अदालत पहुंचा था. कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का 19 नवंबर की रात सर्वे हुआ था. इसके बाद फिर आज दोबारा सर्वे करने एक टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची थी. सुबह में सबकुछ शांत था. मस्जिद के अंदर सर्वे का काम हो रहा था. इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हुई और लोग हंगामा करने लगे. तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया.

हालांकि, इस सर्वे के लिए मस्जिद कमेटी ने अपनी सहमति दी थी. सर्वे के दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी रही. उपद्रव के बीच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संभल एसपी शांति बनाए रखने की अपील करते दिखे.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन बोले…

वहीं, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे के दौरान मस्जिद की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है. सर्वे पूरी तरह से सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. सर्वे की रिपोर्ट 29 तारीख को न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी.

यूपी के संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, ” पत्थरबाजी और तोड़फोड़ उचित नहीं है. संभल के मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे अमन-चैन बनाए रखें. जहां तक ​​अदालती कार्यवाही का सवाल है, जामा मस्जिद हमारी है. इसकी मीनारें, दीवारें और गुंबद इस बात का सबूत हैं कि यह एक तारीखी मस्जिद है. हम कानून और पुख्ता सबूतों के जरिए इस लड़ाई को लड़ेंगे और इसमें सफलता हमारी ही होगी.”

Related Articles

Back to top button