ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

खाद के लिए छतरपुर की मंडी परिसर में गोदाम पर आपस में भिड़े किसान

छतरपुर। जिले भर में खाद का संकट एक बार फिर खड़ा हो गया है। खाद गोदामों पर किसानों की भीड़ लग रही है। बाजार में 1800 से 2000 तक डीएपी खाद की बोरी बेची जा रही है। इधर किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सुबह से ही छतरपुर के मंडी परिषद में खाद गोदाम पर किसानों की भीड़ लग गई थी। जहां महिलाओं को भी लाइन में लगना पड़ा हैं। खाद लेने की महिलाओं और अन्य लोगों में झगड़ा तक होने लगे हैं।

मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। यही हाल छतरपुर जिले के लवकुश नगर क्षेत्र का है। जहां किसान खाद के लिए सड़क पर उतर आए हैं। छतरपुर जिले के लवकुश नगर के किसान सड़कों पर उतर आए, कई दिनों से खाद के लिए भटकने के बावजूद भी खाद उपलब्ध न होने पर किसानों ने लवकुश नगर के पुराने बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। शासन -प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और किसानों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया। बड़ी संख्या में किसान लवकुशनगर थाने पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे तहसीलदार और थाना प्रभारी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा और तहसीलदार ने दो दिन बाद खाद की खेप आने के उपरांत खाद उपलब्ध कराने की बात कही।

अधिकारियों के समझाइश और आश्वासन के बाद आखिरकार किसान माने, लेकिन किसानों का कहना था कि अगर उन्हें समय रहते खाद नहीं मिली तो उनकी फसलों का भारी नुकसान होगा। कई फसलों की बुवाई भी नहीं हो पाएगी और अगर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो किसान उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस प्रदर्शन में लवकुश नगर के स्थानीय किसानों के अलावा आसपास के गांव के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसान शामिल हुए।

अभी जरूरत है खाद की अधिक

वर्तमान में फसलों को खाद की अधिक जरूरत है। इसलिए छतरपुर सहित बुंदेलखंड सहित चंबल अंचल के जिलो में भी खाद का संकट है और किसान एक एक खाद की बोरी के लिए परेशान हैं। लेकिन प्रशासन खाद की व्यवस्था नहीं करवा पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button