ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में ट्यूब के सहारे नदी में तैर रही बालिका डूबी … बचाने में साथियों के साथ पिकनिक पर गए 3 डॉक्टर समेत पांच डूबे, एक की मौत

 सिंगरौली। पिकनिक मनाने के लिए निकले नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के तीन डाक्टर और एक बालिका समेत पांच लोग रविवार दोपहर जिले की सरई तहसील स्थित गोपद नदी में डूब गए। तीन डाक्टरों जैसे-तैसे बाहर आ गए। हादसे में एक डाक्टर की मौत हो गई और 13 वर्षीय बालिका प्रेरणा मुंडा लापता है।

मौके पर 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तैनात

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर 14 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तैनात है। बालिका की तलाश जारी है। एनसीएल स्थित नेहरू अस्पताल के डेंटल प्रमुख डा़ हरीश सिंह की मौत हो गई है।

देउरदह घाट मंदिर पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे

पुलिस के मुताबिक डाक्टर हरीश सिंह (37) केंद्र सरकार की कंपनी एनसीएल में स्थित जयंत अस्पताल में डाक्टर हैं। वह रविवार को परिवार समेत दो डाक्टर और दो विजिलेंस अधिकारियों के परिवार के साथ देउरदह घाट मंदिर पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे।

पानी का बहाव तेज होने के कारण एक-एककर पांचों डूबे

  • पिकनिक मनाने के दौरान प्रेरणा मुंडा (13) पुत्री रिटायर्ड डा. प्रवीण मुंडा (63) लापता हो गई।
  • बच्‍ची के लापता होने की बात बच्चों ने अपने स्वजन को बताई, इतना सुनक ही भगदड़ मच गई।
  • डा. प्रवीण मुंडा, डा. हरीश सिंह, डा. डीजे बोरा, सुनील कुमार और पीके भंडारी पानी में कूद गए।
  • पानी का बहाव तेज होने के कारण पांचों डूबने लगे। डा. हरीश सिंह गहरे पानी में चले गए।
  • चारों लोग जैसे-तैसे बाहर आ गए। गोताखोरों की मदद से डा. हरीश को निकाला गया।
  • सरई उपस्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
  • पुलिस के साथ बैढ़न से 14 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पहुंच तलाश कर रही है।

टीम ने शुरू कर दिया है तलाशी अभियान

पुलिस का कहना है कि पहले रात में ही हाइड्रोजन लगवाकर बच्ची को तलाश करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर जेपी पावर प्लांट का स्टाप डैम को जाली लगाकर रोकने का प्रयास किया जाएगा।

तीन डॉक्टर व विजिलेंस विभाग के दो अधिकारीयों का परिवार

एनसीएल के तीन डॉक्टर व विजिलेंस विभाग के दो अधिकारीयों का परिवार रविवार को पिकनिक मनाने लघाडोल के गोपद नदी के देऊरदह घाट के किनारे आया हुआ था। इसमें रिटायर डॉ प्रवीण मुंडा, डॉ हरीश सिंह, डॉ डी जे बोरा, विजिलेंस विभाग से सुनील कुमार एवं पी के भंडारी शामिल थे।

नदी में गहरे पानी में गए

सभी नदी में नहा रहा थे, इसी दौरान रिटायर्ड डॉक्टर प्रवीण मुन्डा की 13 वर्ष की बच्ची प्रेरणा ट्यूब के सहारे तैरते हुए गहरे पानी में चली गई। समाचार मिलने तक 13 वर्षीय बच्ची प्रेरणा की तलाश अब भी लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button